यूथ हॉस्टल्स ने क्रांतिकारी भगत सिंह को उनकी जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Sep 29 2026
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर की संरक्षक पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने आजादी की लड़ाई के अमर शहीद सरदार भगतसिंह को उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर याद किया। यूथ हॉस्टल्स तिराहा शहीद त्रिमूर्ति सर्किल हेमसिंह की परेड पर यूथ हॉस्टल्स के राज्य उपाध्यक्ष एवं संस्था सचिव रामनारायण मिश्रा तथा चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर संस्था द्वारा जनसामान्य तक उनके विचारों को पहुंचाने का निश्चय किया। मात्र 23 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय असेंबली में बम फेंक कर अंग्रेजों को देश छोडऩे के लिए मजबूर करने वाले भगत सिंह ने सभी भारतीयों में आजादी की लड़ाई के लिए जोश और उमंग भर दी थी। भगत सिंह क्रांतिकारी देशभक्त ही नहीं बल्कि एक अध्ययनशील विचारक, कलम के धनी, दार्शनिक, चिंतक, लेखक, पत्रकार और महान मनुष्य थे। उन्होंने 23 वर्ष की छोटी-सी आयु में फ्रांस, आयरलैंड और रूस की क्रांति का अध्ययन किया था। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनील राय, भूपेंद्र शर्मा, संतोष दास, संजू कुरुसानी, पवन गर्ग, जयदेव गुप्ता, रविंद्र राजपूत, अरविंद राजावत, रवि आनंद गौड़, शैलेंद्र यादव,अजय गुप्ता, वैभव सिंघल आदि सदस्यों ने पुष्प चढक़र अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









