पर्यटन सप्ताह में माधव महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली हैरिटेज वॉक
Sep 29 2026
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध संस्थान के छात्रों ने महाराज बाड़ा स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर हैरिटेज वॉक कर पर्यटन में ऐतिहासिक अनुप्रयोगों की जानकारी प्राप्त की। हैरिटेज वॉक में यात्रा प्रबन्ध संस्थान की डायरेक्टर प्रो. राधा तोमर, समन्वयक प्रो. पीके जैन, डॉ. संजीव गुप्ता, माधव महाविद्यालय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज अवस्थी आदि शिक्षकों ने सहभागिता की।
विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सेन्ट्रल लायब्रेरी, विक्टोरिया मार्केट, गोरखी, डाकघर, दोनों एसबीआई बैंक, टाउन हॉल, गवर्नमेंट प्रेस एवं सेकेण्ड एशिया स्क्वायर जयाजी चौक के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इन स्थलों की वास्तु शैली एवं ऐतिहासिक विशेषताओं पर डॉ. मनोज अवस्थी ने प्रकाश डाला व विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र शर्मा, योगेश मिश्रा, गौरव चौरसिया, सौरभ यादव, संतोष बधेल, पुनीत बंसल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









