उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मिले कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत
Sep 29 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने सोमवार को मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के एसीएस अनुपम राजन से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान कुलगुरु ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर मंत्री से चर्चा की। प्रो राजपूत ने कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विवि के विकास के लिए मार्गदर्शन लिया।विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध, नवाचार एवं विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले आगामी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और नई कार्ययोजनाओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री परमार ने विश्वविद्यालय के हित में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









