एआई+ स्मार्टफोन की बिक्री 7 अक्टूबर की रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी

Sep 28 2026

ग्वालियर। फेस्टिव सीजन से पहले एआई+ स्मार्टफोन ने अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा करते हुए, पल्स 2 एफई, नोवाटैब और लैपटैब को लॉन्च किया है। इन तीन नए डिवाइसेज के जरिए कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कम्युनिकेशन, लर्निंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के क्षेत्र में नए टेक्नोलॉजी एक्सपेरिएंसेस पेश किए हैं। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब देशभर में लोग साल के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी खरीदारी, अपग्रेड और गिफ्टिंग सीजन की तैयारी कर रहे हैं। नए पोर्टफोलियो के साथ एआई+ स्मार्टफोन ने अलग-अलग जरूरतों और बजट वाले उपभोक्ताओं के लिए विकल्पों का विस्तार किया है। इसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों से लेकर कनेक्टेड लर्निंग डिवाइस की तलाश कर रहे छात्रों और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी के लिए बड़ी स्क्रीन चाहने वाले उपभोक्ताओं तक के लिए डिवाइस शामिल हैं। पूरे पोर्टफोलियो में एआई+ स्मार्टफोन ने एंड्राइड 16 के साथ एनएक्सटी क्यू ओएस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 4जी/5जी  कनेक्टिविटी को शामिल किया है। इसका उद्देश्य बेहतर और उपयोगी टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है।
तीनों डिवाइसेज की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फेस्टिव सीजन में उपभोक्ताओं के पास अपनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने या परिवार के लिए नए डिवाइस खरीदने के लिए नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा, ‘फेस्टिव सीजन वह समय होता है, जब लाखों उपभोक्ता टेक्नोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। चाहे वह उनका पहला स्मार्टफोन हो, पुराने फोन का अपग्रेड, पढ़ाई के लिए कोई डिवाइस या ऐसा डिवाइस जो काम और मनोरंजन दोनों में काम आए। पल्स 2 एफई, नोवाटैब और नोवा लैपटैब के जरिए हमारा उद्देश्य इन अलग-अलग जरूरतों के लिए ऐसे प्रोडक्ट तैयार करना है, जो सभी के लिए आसानी से उपलब्ध हों। यह एआई+ स्मार्टफोन को सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित रखने के बजाय एक व्यापक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे भारत में तैयार किया जा रहा है और हमारा लक्ष्य इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस दिवाली जब परिवार नई खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक ऐसी टेक्नोलॉजी पहुंचे, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में वास्तविक उपयोगिता और सुविधा जोड़े।