लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की द्वितीय कार्यकारिणी सभा संपन्न
Sep 28 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की द्वितीय कार्यकारिणी सभा लायन वंदना जाजू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा के मुख्य वक्ता पीडीजी एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक ने क्लब के कार्यों की सराहना की। सभा में विशिष्ट अतिथि आईपीडीजी एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेई ने नए सदस्यों को जोड़े जाने पर जोर दिया। लायन जुबेर रहमान ने कहा कि यह नया क्लब अच्छी प्रगति कर रहा है। सभा में आगामी 3 माह अक्टूबर, नवंबर तथा दिसंबर के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। 2 से 8 अक्टूबर को होने वाले सेवा सप्ताह संकल्प की सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किए गए। सभा में प्रांतीय कार्यक्रम के तहत इंजीनियर डे पर इंजी नितिन मांगलिक इंजी सुधीर वाजपेई, इंजी धीरज भटनागर इंजी संजय सैनी, इंजी रचना जैन, इंजी प्रियंका जैन तथा इंजी नेहा सक्सैना का शाल श्रीफल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में लायन हिमांशी राव, लायन लवलीन कौर, लायन शिखा हंसीजा, लायन मनोरमा मित्तल, लायन प्रसून गुप्ता, लायन वंदना सिंह, लायन अर्चना जैन, डॉ सोनम सिंह, लायन रेखा सिंघल, लायन पूनम पाराशर, डॉ ज्योति कुशवाह, लायन ममता अग्रवाल, मोहिता गोयल को पिन देकर सम्मानित किया गया। सभा में मीनू सोनी, शालिनी गुप्ता, मधु महेश्वरी, प्रीति शर्मा, नीना राणा, निधि अग्रवाल, मनीषा श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे अंत में आभार सह सचिव लायन डॉ.ज्योति कुशवाह द्वारा दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









