प्राइवेट स्कूल संचालक संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sep 28 2026

ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल संचालक संगठन, जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह 27 सितंबर को जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल महादजी नगर शिवपुरी लिंक रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शहरी एवं ग्रामीण पवन गोले एवं राज जोशी, जिला महामंत्री दिलीप तिवारी एवं प्रेम शंकर चौरसिया, संगठन मंत्री शैलेन्द्र तोमर, कोषाध्यक्ष उपेंद्र राठौर तथा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती साधना कपूर सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हेमलता कुशवाह, सुधीर गुप्ता, अरविंद तोमर एवं अखिलेश राजावत, साथ ही धर्मेंद्र कुशवाह, गब्बर सिंह गुर्जर, उमेश राठौर, प्रभाकर राजपूत, सरदार गुरुवचन सिंह रंधावा, उपेंद्र त्यागी, नीरज गौतम, गौरव मदान, प्रवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव, रामसेवक गुर्जर, अविनाश कुशवाह, नरसिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी कल्याण कुशवाह, जिला कार्यालय मंत्री राजेश कुशवाह, कैलाश दोहरे, संजय राठौर, महाराज सिंह, आनंद चौरसिया, संतोष कुशवाह, पूरन कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह एवं सूरज कदम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक नवनीत भदौरिया, सुनील भार्गव, महावीर सक्सेना, लक्ष्मण सिंह कुशवाह एवं सुमित सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पवन गोले एवं संगठन मंत्री शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के निजी विद्यालय संचालकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने संगठन के विस्तार एवं निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री दिलीप तिवारी ने कहा कि संगठन को शीघ्र ही ग्वालियर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों तक विस्तारित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन केके श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।