गायत्री चेतना केंद्र पर पांच जिलों की उपजोन स्तरीय गायत्री परिवार की गोष्ठी सम्पन्न

Sep 28 2026

ग्वालियर। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री चेतना केंद्र पिंटो पार्क मुरार में वन्दनीया माताजी की जन्म शताब्दी अनुयाज समीक्षा बैठक सोमवार 27 सितंबर को आयोजित की गई। जिसमें पांच जिलों मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर के तहसील समन्वयक जिला समन्वयक नव चेतना केंद्र महिला मंडल प्रज्ञा मंडल एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक संपन्न हुई।यह जानकारी उपजोन मीडिया प्रभारी लाल बहादुर सिंह एवं गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापक संजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस गोष्ठी में भोपाल से जोन समन्वयक आरसी गायकवाड, दिनेश देशमुख शिक्षक प्रशिक्षण करता एवं ग्वालियर प्रभारी डीपी लवानिया उपस्थित थे। 
देशमुख माता वंदनीय की जन्म शताब्दी के प्रथम चरण की समीक्षा की तथा दूसरे चरण जो नई दिल्ली में अगले महीने इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी की भी समीक्षा की उन्होंने कार्यकर्ताओं को गायत्री शक्तिपीठों को न केवल पूजा पाठ हेतु बल्कि जन जागृति का केंद्र बनाना चाहिए। इस पर बल दिया। आरसी गायकवाड ने गायत्री परिवार की संगठन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गायत्री परिवार के संगठन केवल कागज पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर क्रियाशील होना चाहिए, हमें अपने दायित्व का भरपूर प्रयोग कर मिशन को आगे बढ़ाने में संकल्प के साथ इस गोष्ठी का समापन हुआ। अंत में डीपी लवानिया उपजोन प्रभारी ग्वालियर संभाग सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार माना।