विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली ब्रह्म विभूतियों को सम्मानित किया
Sep 28 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज एवं देश का नाम रोशन करने वाली, विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली ब्रह्म विभूतियों का नागरिक अभिनंदन करना और उनके उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनातन संस्कृति, विधि क्षेत्र और खेल जगत में अपनी पहचान बनाने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष केशव पांडे तथा कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पटसरिया का समाज हित में किए गए निरंतर कार्यों के लिए विशेष अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, कानून एवं न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य जितेंद्र शर्मा, गौरव मिश्रा एवं प्रतिका पाठक को शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल जगत से महिला हॉकी इंडिया की जूनियर टीम में चयन होकर अंचल का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी कृष्णा शर्मा को भी विशेष रूप से मंच से सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी. सोनकिया ने की। उन्होंने सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारी परंपरा रही है और इससे युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में महेश मुदगल, रामबाबू कटारे एवं भूपेंद्र शर्मा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा द्वारा किया गया। इस गरिमामय अवसर पर पवन पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, दिनेश कांकर, पंकज सोनकिया, राजेन्द्र मुदगल, राजीव पस्तोर, सुरेश बाबू शर्मा, रामवरण शास्त्री, धर्मेंद्र गौर, रामदास मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, छुन्ना थापक, देवेश शर्मा, अर्चना भारद्वाज, कांता शर्मा, योगेश दुबे तथा महेंद्र शर्मा शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









