‘बनठन री रात’ में दिखा राजस्थानी रंग, गरबा की धुन पर झूमा ग्वालियर
Sep 28 2026
ग्वालियर। श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स की ओर से आयोजित श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3 के अंतर्गत जिवाजी क्लब में राजस्थानी थीम पर आधारित विशेष आयोजन ‘बनठन री रात’ गरबा डांडिया आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैसेज नॉर्थ एशिया अर्थ 2017 मॉडल फैशन पर्सनालिटी वूमेन श्रीमती वर्षा चौहान थी कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन में प्रतिभागी राजस्थानी रंग और परिधानों के साथ गरबा एवं डांडिया प्रस्तुत किया। आयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि सीजन 3 के अभ्यास सत्रों के साथ ऐसे थीम आयोजन प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ग्वालियरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









