सेवा-संकल्प के तहत नारायण सिंह कुशवाह ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन
Sep 27 2026
ग्वालियर। शिक्षा नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुशवाह ने प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनके विचारों की सराहना की।
इस अवसर पर कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुडऩे तथा विकसित भारत की परिकल्पना को समझने का अवसर भी मिलता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर, जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, संजीव बोहरे, गौरव वाजपेयी, शैलेन्द्र सिकरवार, अरुण बाजपेयी, योगेन्द्र तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय के माध्यम से भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को चित्रकला और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









