करुणा केवल भावना नहीं, कर्मों में दिखनी चाहिए: विधायक डॉ. सिकरवार
Sep 27 2026
ग्वालियर। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय, माउंट आबू स्थित मानसरोवर परिसर में संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। आध्यात्मिक जागृति से विश्व परिवर्तन विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में देशभर से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े 2000 से अधिक प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान करुणामय कर्म सत्र को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि आज के दौर में आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा, करुणा केवल मन में उठने वाली एक भावना मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक आचरण और समाज के प्रति किए जाने वाले कर्मों में प्रत्यक्ष दिखाई देनी चाहिए। जब तक हमारी सोच में संवेदनशीलता और कर्मों में परोपकार नहीं होगा, तब तक सच्चे अर्थों में समाज कल्याण संभव नहीं है। डॉ. सिकरवार ने आगे कहा कि भौतिक प्रगति के साथ-साथ आत्मिक जागृति ही विश्व शांति और परिवर्तन का स्थायी मार्ग प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब सेवा निस्वार्थ भाव से की जाती है, तभी वह ईश्वरीय कार्य बनती है इस अवसर पर विधायक ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा विश्व भर में नशामुक्ति, नैतिक उत्थान, आध्यात्मिक जागृति और मानवीय सेवा के जो कार्य किए जा रहे हैं, वे पूरे समाज के लिए अनुकरणीय हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का संचार करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









