गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का दो दिवसीय नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव 3 से
Sep 27 2026
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव-2026’ का आयोजन तीन एवं चार अक्टूबर को रंग महल गार्डन में किया जाएगा। संस्था के संस्थापक आकाश बरुआ ने बताया कि महोत्सव में युवाओं को अपनी कला, प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने कहा, युवाओं में सबसे अधिक परेशानी आत्मविश्वास की होती है। बड़ी डिग्री करने के बाद भी मंच से अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाते हैं। यह महोत्सव युवाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच बनेगा। साथ ही मैत्री बैंड द्वारा भजन क्लबिंग, युवा कवि सम्मेलन, डीजे नाइट, एग्जीबिशन व स्टार्ट अप एक्सपो, फूड जोन लकी ड्रॉ, क्रिएटिव फोटो बूथ और लाइव कैनवास स्केचिंग, रामायण, महाभारत व मध्यप्रदेश आधारित क्विज जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। जिसके लिए 2100 से अधिक युवाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रहेंगे।
कार्यक्रम प्रमुख सलोनी खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव में रामायण, महाभारत एवं मध्यप्रदेश पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, लोकनृत्य, ओपन माइक सहित युवाओं से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संयोजक आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव एवं खुशबू अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। वहीं समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं भजन क्लबिंग कार्यक्रम में भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे। कार्यक्रम संयोजक अंजली नरवरिया, अनीश जैन के अनुसार अब तक 2500 से अधिक छात्र -छात्राओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









