किले पर चला सफाई अभियान एक डंपर निकला कचरा
Sep 27 2026
ग्वालियर। ग्वालियर किले पर आज नगर निगम एवं दाता बंदी छोड़ किला गुरुद्वारे के सेवादारों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक डंपर से अधिक कचरा एकत्रित किया गया। इस कचरे मेंसबसे अधिक कांच के टुकड़े, शराब की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, चाय के कप एवं दोने मिले। चूंकि यह कचरा पूरे किले पर फैला हुआ था, जिसे समेटने में एक सैकड़ा से अधिक वालंटियरों ने चार घंटे तक मेहनत की। जिससे ग्वालियर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पूरी तरह से साफ हो गया। नगर निगम के आह्वान पर दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे के सेवादारों, सामाजिक संस्थाओं एवं आईईसी टीम के सदस्यों ने किले पर सफाई अभियान चलाया।
रविवार सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुए सफाई अभियान में एक सैकड़ा से अधिक वालंटियरंों ने भाग लिया। इस अभियान के दौरान वालंटियरों को दो-दो के समूहों में बांटा गया, साथ ही सभी को कैरी बैग दिए गए, जिसके बाद सभी वालंटियरों ने किले पर पड़े एक-एक कचरे को हाथ से बीनना प्रारंभ किया। सबसे अधिक गंदगी मानसिंह महल के सामने स्थित झाडिय़ों से लेकर सास बहू के मंदिर तक मिली।
किले पर स्वच्छता अभियान के दौरान काफी संख्या में कप, दोने प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन शामिल थी, जो कि हवा के साथ उडक़र झाडियों में पहुंच गई थीं। वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है, जिसके कारण झाडिय़ां काफी ऊंचाई तक पहुंच गई थी, ऐसे में झाडिय़ों के बीच में पहुंचकर कचरा बीनने में वालंटियरों को काफी मश?कत करनी पड़ी।
दुकानदारों को दी समझाइश
मानसिंह महल के पास बने वाहन स्टैण्ड के सामने कुछ दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं, जहां पर चाय, नाश्ता, पानी की बोलतें आदि मिलती हैं। इन सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई कि अपने यहां पर डस्टबिन रखें और ग्राहकों से कचरा डस्टबिन में डालने के लिए कहें। साथ ही कचरे को खुले में ना फेंके और सिर्फ टिपर वाहन में ही डालें।
वाहन स्टैण्ड पर रोपे पौधे
किला स्थित वाहन स्टैण्ड पर दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे के सेवादारों द्वारा दो पौधे रोपे गए। यह दोनों पौधे बड़े होकर छायादार वृक्ष बनेंगे जिससे किले पर आने वाले पर्यटकों को सुविधा रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









