आशीष उषा अग्रवाल ने बच्चों को पठन सामग्री वितरित की

Sep 27 2026

ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पठन सामग्री वितरित की, बहनों का सम्मान किया एवं पौधारोपण भी किया। इसके बाद राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने रविवार को ग्वालियर में बूथ क्रमांक-292 राजा मानसिंह तोमर मण्डल, बिरला नगर स्थित वार्ड-16 के पार्षद महेंद्र आर्य के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, जीडीए उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. करुणा सक्सेना, अमित बंसल, दारासिंह सेंगर, महेंद्र आर्य, श्रीमती गिरजा गर्ग, श्रीमती चेतना तोमर, गौरव बाजपेयी, श्रीमती वंदना प्रेमी, श्रीमती सीमा शर्मा, हेमंत निगम, बृजमोहन शर्मा, उदय अग्रवाल, राहुल पाठक, हरीश दीवान, अरुण तोमर, अमित बंसल, योगेंद्र सिंह तोमर, गुड्डू रत्नाकर, पुरुषोत्तम टमोटिया, हरिओम झा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।