बस्तियों से श्रमिकों तक पहुंचा जन जागरूकता कारवां, सुनीं समस्याएं
Sep 27 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश नव निर्माण मंच के 14 दिवसीय जन जागरूकता कारवां के ग्वालियर पड़ाव के दौरान श्रमिकों, नागरिकों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महू से शुरू हुआ यह कारवां विभिन्न शहरों में पहुंचकर श्रमिकों, शहरी गरीबों और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं व मांगों को समझने का प्रयास कर रहा है। इन समस्याओं को जन मांग-पत्र के रूप में संकलित कर व्यापक स्तर पर सामने लाया जाएगा। ग्वालियर में हुए श्रमिक संवाद के दौरान रोजगार, मजदूरी, आवास, पट्टे और मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। नए श्रम कानूनों, श्रमिक अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ग्वालियर की खड़ा बस्ती और लॉन्ड्रा बस्ती की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के वार्ड का हिस्सा होने के बावजूद इन बस्तियों में अभी तक कई बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। यहां रहने वाले आदिवासी परिवार बिजली, पानी, सडक़, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मध्यप्रदेश नव निर्माण मंच और नंदलाल बाल कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में समिति के सचिव आनंद यादव ने जन जागरूकता कारवां का अभिनंदन किया। उन्होंने ग्वालियर में अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहयोग और सहभागिता की। मध्यप्रदेश नव निर्माण मंच के साथी आनंद लाखन और कृष्णार्जुन बर्वे ने बताया कि कारवां का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों और श्रमिकों की समस्याओं को समझना और उन्हें व्यापक जन मांगों के रूप में सामने लाना है। अभियान के दौरान शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो तथा.जल, जंगल, जमीन और सम्मान-आपका अधिकार, आपकी आवाज, आपका मांग-पत्र का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शरण वारे, मीना अहिरवार, अरविंद यादव, रमेश आदिवासी, शशिकांत तोमर, अमित यादव, रंजोर, राजकुमार सहित अन्य साथी मौजूद रहे। नंदलाल बाल कल्याण समिति के सचिव आनंद यादव ने अभियान की गतिविधियों में सहयोग करते हुए स्थानीय मुद्दों को सामने लाने में सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









