गिरिराज मंदिर पर पूर्णिमा भंडारा

Sep 27 2026

ग्वालियर। ओल्ड हाईकोर्ट स्थित गिरिराज महाराज व हनुमान मंदिर पर पूर्णिमा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरिराज बाबा सेवा समिति द्वारा सनाढ्य ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पटसारिया का स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रीमती ममता कटारे सर्व ब्राह्मण की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भगवान की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। भंडारे में अध्यक्ष राजकुमार पांडे, महंत दीपक शर्मा, राजेंद्र पुजारी, पंडित मनोज बुधौलिया, भारद्वाज, शरद पाराशर, रामगोपाल झा, संदीप पांडे, भूपेन्द्र पटसारिया, नंदिनी पांडे, सुनीता शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।