40 विंग एयर फोर्स स्टेशन पर ‘स्वस्थ संगिनी’ शिविर के अंतर्गत कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग का हुआ आयोजन
Sep 27 2026
ग्वालियर। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते कैंसर की पहचान एवं जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से 40 विंग एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में अर्धवार्षिक ‘स्वस्थ संगिनी’ शिविर के अंतर्गत तीन दिवसीय कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 24 सितम्बर को श्रीमती नित्या अरोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विंग कमांडर डॉ. बी. रघुनंदन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं एयरोस्पेस मेडिसिन विशेषज्ञ तथा स्क्वाड्रन लीडर डॉ. अविनाश कुमार राय, सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ सहित एयर फोर्स स्टेशन के अधिकारीगण, चिकित्सा दल एवं अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय इस शिविर के दौरान एयर फोर्स स्टेशन के लाभार्थियों को कैंसर संबंधी जागरूकता, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा विभिन्न स्क्रीनिंग एवं जांच सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्रतिभागियों को कैंसर के संभावित लक्षणों, जोखिम कारकों, समय पर जांच तथा प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान एवं उपचार के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान कुल 110 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 63 मैमोग्राफी, 81 पैप स्मीयर तथा 70 ओरल स्क्रीनिंग की गईं। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं कैंसर जागरूकता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर के माध्यम से एयर फोर्स स्टेशन में उपस्थित विभिन्न लाभार्थियों एवं उनके परिवारों तक कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, नियमित स्क्रीनिंग एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई गई। लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उपलब्ध जांच एवं परामर्श सुविधाओं का लाभ उठाया।
डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कैंसर की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं स्क्रीनिंग शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ संभावित रोगों की समय रहते पहचान एवं उचित चिकित्सा परामर्श प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने इस अवसर पर कहा कि कैंसर की समय पर पहचान, उचित जांच एवं शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श से रोग की पहचान प्रारंभिक अवस्था में करने तथा उपचार की उचित योजना बनाने में सहायता मिल सकती है। ऐसे जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









