किट्टा पार्टी ग्रुप का रंगारंग कार्यक्रम ढूंढते रहो मिलने के बहाने सम्पन्न
Sep 26 2026
ग्वालियर। किट्टा पार्टी ग्रुप ग्वालियर का ‘ढूंढते रहो मिलने के बहाने’ कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से रिटायर्ड डीआईजी अरुण तांबे एवं रजिस्ट्रार कार्यालय के मित्रगण उपस्थित रहे जिनका स्वागत नीरज नायक एवं अश्विन जैन द्वारा किया गया।
उसके बाद अशोक सिंह चौधरी जाट ने उन सदस्यों के बारे में चर्चा की जिन्होंने ग्रुप के लिए योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप को आगे बढ़ाने के लिए जो सदस्य बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं, हम उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं। कार्यक्रम में ग्रुप के लाजवाब सदस्य अर्जुन सिंह राठौर का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें हार-फूल माला पहनाकर बधाइयाँ दीं। मह$िफल में धर्मेंद्र शर्मा, अजय बाजपेई, जितेंद्र कुमार तागड़े, नरेश मेहता, डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. जगमोहन पाल ने सुमधुर गीत सुनाकर मस्ती का रंग बिखेर दिया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार बिपिन भटनागर ने व्यक्त किया। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









