विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त भारत का संदेश
Sep 26 2026
ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत-विकसित भारत एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अहिंसा महिला बाल कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समिति द्वारा रामकृष्ण मिशन स्कूल (एमपी बोर्ड) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण, नशे के दुष्परिणाम एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उपप्राचार्य श्रीमती अर्पिता मुखर्जी ने कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ विचार, स्वस्थ आदतें और जिम्मेदार नागरिक बनना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। अहिंसा संस्था की सेंटर इंचार्ज मोहिनी वर्षने एवं प्रबल प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में अहिंसा संस्था की ओर से मोहिनी वर्षने, प्रबल प्रताप सिंह, नेमीचंद, शिवानी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा और स्वच्छ भारत-विकसित भारत एवं नशा मुक्त भारत का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









