जरूरतमंदों तक पहुंचाना है स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ:राठौड़
Sep 26 2026
ग्वालियर। माधौ महाराज स्मृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन डॉक्टरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने चिकित्सकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री माया सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना महत्वपूर्ण है। समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार से बीमारियों की पहचान में मदद मिलती है। उन्होंने चिकित्सकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।
आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आवश्यक जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। सेवा कार्य में योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना फाउंडेशन के लिए गौरव की बात है। आगे भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का प्रयास रहेगा।
शिविर में डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. कोमल जादौन, डॉ. देवराज सिंह, डॉ. दीपक शाक्य और डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मैमोग्राफी, इको, पंच बायोप्सी और पैप स्मीयर सहित विभिन्न जांचें की गईं। कार्यक्रम में डॉ. बीआर श्रीवास्तव, गोविंद देवड़ा एवं डॉ. एसएल देसाई भी मंचासीन रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









