पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन
Sep 26 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत बनारस से बडऩगर के लिए निकली जल, जन और सेवा यात्रा का ग्वालियर आगमन हुआ। यात्रा में शामिल यात्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में आयोजित स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम में झांसी से ग्वालियर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यात्रा में शामिल सभी यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों और विभिन्न पड़ावों से जुड़े प्रसंगों की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में सेवा, जनसंपर्क और समरसता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनती हैं। यात्रियों ने भी यात्रा के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के पश्चात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के साथ नवनिर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय की निर्माण प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर रामेश्वर भदौरिया, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, अमित जैन, गिर्राज व्यास एवं उमेश जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









