मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. गांगिल
Sep 26 2026
ग्वालियर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ग्वालियर रीजन एवं श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी बानमौर के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर को बानमौर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान एवं फार्मा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ग्वालियर रीजन के अध्यक्ष डॉ. जीतू गांगिल ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने फार्मासिस्टों से मरीजों की सुरक्षा, सुरक्षित दवा उपयोग एवं पेशेवर जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
डॉ. गांगिल ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मप्र के प्रत्येक जिले में एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय फार्मासिस्टों के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य, जनजागरूकता एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य फार्मासिस्टों को समाज से जोडऩा तथा स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनजागरूकता में उनकी भूमिका को और मजबूत करना है।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के ग्रुप डायरेक्टर एवं श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. विनय जैन ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने ऐसे सामुदायिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं पेशेवर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ग्वालियर शहर की ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री अनुभूति शर्मा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को दवाओं के जिम्मेदार उपयोग, फार्मेसी क्षेत्र में नियमों के पालन एवं पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
जेएएच अस्पताल के ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश सिंह बघेल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम में श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के शिक्षकगण, फार्मेसी विद्यार्थी, एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। स्वास्थ्य जांच, रक्तदान एवं फार्मा जागरूकता रैली के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, सुरक्षित दवा उपयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









