नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

Sep 25 2026

भितरवार। वन्दे मातरम् के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार समिति परिवार,अभिभावक,पूर्व छात्र,नगर के गणमान्य सदस्य एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ वन्दे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभाव की अभिव्यक्ति की। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता उदयभान सिंह रावत ने वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं,बल्कि भारतभूमि के प्रति श्रद्धा,सम्मान और राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सम्मान केवल राष्ट्रीय पर्वों तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक आचरण में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.राधेलाल अग्रवाल ने की एवं अध्यक्षीय मार्गदर्शन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि बीआरसीसी नरहरि मिश्रा ने भी प्रेरणादाई उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, राष्ट्रभाव एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राधेश्याम शर्मा ने किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य राम मोहन श्रीवास्तव ने कराया। वहीं अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्य सतीश शर्मा एवं चंद्रभान रावत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की समिति महर्षि अरविंद शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन, उपाध्यक्ष रघुवीर जी यादव,व्यवस्थापक रामस्वरूप दुबे, ,कोषाध्यक्ष अनुरुद्ध पाण्डेय,पूर्व व्यवस्थापक ओमप्रकाश मोदी,समिति के वरिष्ठ सदस्य हमीर सिंह  यादव, सुरेश उपाध्याय, डॉ आशुतोष गुप्ता,समिति सदस्य सोवरन सिंह कुशवाह,पलाइछा गांव के सरपंच  सुरेश कुशवाह एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र  किरार उपस्थित थे।