नगर परिषद अध्यक्ष ने गौशाला और मुक्तिधामों का किया औचक निरीक्षण
Sep 25 2026
भितरवार। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने शुक्रवार को गौशाला एवं मुक्तिधामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सबसे पहले वार्ड क्रमांक 5 स्थित गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश के लिए चारे-पानी की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में टीन शेड,फर्श के सीसी निर्माण तथा साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। साथ ही गोवंश की देखभाल और गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने नगर के मुक्तिधामों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मुक्तिधाम परिसर में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पर्याप्त रोशनी,स्वच्छ पेयजल और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









