तहसील में कोटवार का भाई तहसीलदार का बाबू बनकर कर रहा कार्य
Sep 25 2026
भितरवार। तहसील कार्यालय में एक व्यक्ति के कथित तौर पर तहसीलदार का बाबू बनकर शासकीय कार्य करने का मामला सामने आया है। ग्राम चिटोली निवासी एक किसान ने धर्मपाल नामक व्यक्ति पर तहसीलदार का बाबू बनकर काम करने और जमीन के बंटवारे से संबंधित प्रकरण में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है। कि वह अपने पिता की जमीन का बंटवारा कराने के लिए कई दिनों से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ग्राम चिटोली निवासी किसान सुरेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय में धर्मपाल नाम का व्यक्ति तहसीलदार का बाबू बनकर कार्य कर रहा है। किसान के मुताबिक धर्मपाल का भाई गांव में कोटवार है। और इसी संबंध के आधार पर उक्त व्यक्ति तहसील कार्यालय में बाबू के रूप में काम कर रहा है। किसान सुरेंद्र सिंह रावत का कहना है। कि वह अपने पिता की जमीन का बंटवारा कराने के लिए पिछले कई दिनों से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। किसान का आरोप है। कि धर्मपाल द्वारा उसके काम में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। जिसके चलते उसका जमीन बंटवारे का प्रकरण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं उक्त किसान ने बताया कि इस संबंध में उसने तत्कालीन तहसीलदार धीरज परिहार और वर्तमान तहसीलदार शिवदत्त कटारे से भी शिकायत की ,लेकिन इसके बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं इसी प्रकार नकल शाखा में भी नियम विरुद्ध कामकाज की चर्चा सामने आई है। तहसील कार्यालय की नकल शाखा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है। कि नकल शाखा में भी एक व्यक्ति कथित तौर पर नियमों के विपरीत कार्य कर रहा है। हालाकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









