कार सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Sep 25 2026
ग्वालियर। निर्माणाधीन मकान को देखने जा रहे एक युवक को कार से आए अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने के लिए फायरिंग की। फायरिंग में दो गोली युवक को लगी है। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। घटना मुरार थाना क्षेत्र के ऋषि गालव स्कूल के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचाकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
महाराजपुरा स्थित विजय नगर के लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी लाखन शर्मा पुत्र अखलेश शर्मा का लाल टिपारा में मकान निर्माण हो रहा है। शुक्रवार सुबह वह निर्माणाधीन मकान पर जा रहा था और अभी ऋषि गालव स्कूल के पास पहुंचा ही था कि तभी एक कार आई और उसमें सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली उसके पैर में लगीं। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले।
मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लाखन को तुरंत उपचार के लिए मुरार जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। अब पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कार की तलाश में पुलिस अब इस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे कार के साथ ही हमलावरों की पहचान हो सके। घायल का कहना है कि हमलावर कौन थे, वह उन्हें देख नहीं पाया, क्योंकि वह पीछे से उसे गोली मारी थी, जिससे वह हमलावरों को देख नहीं पाया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि घायल लाखन शर्मा भला आदमी नहीं है और उस पर कई मामले दर्ज हंै। जिससे पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम उसके किसी दुश्मन ने ही अंजाम दिया होगा। अब पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाएगी कि उसका ऐसा कौन सा दुश्मन है जो उसे मारने की हद तक जा सकता है।
टीआई मुरार मैना पटेल ने बताया कि एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। घायल को उपचार के लिए पहुंचा दिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









