श्रीरामलीला के मंचन हेतु भूमि पूजन सम्पन्न, रामलीला 9 अक्टूबर से
Sep 25 2026
ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति (रजि.) के अन्तर्गत रामलीला समारोह का 80वां भूमिपूजन, संत कृपाल सिंह महाराज के मुख्य आतिथ्य में समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, रमेश अग्रवाल, अशोक शर्मा द्वारा रामलीला मैदान (फूलबाग प्रांगण) में गैती लगाकर संपन्न हुआ। भूमि का विधिवत पूजन विजय गोयल, राजकुमार गुप्ता, बीएस राजपूत, तथा रमेश चौरसिया द्वारा केदारपुर के आचार्य संजीव शास्त्री तथा उनके सहयोगी आर्चायों द्वारा मंत्रोचार के साथ कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीराम का चरित्र जन-जन तक पहुचाने का कार्य रामलीला करती है। जिस तरह भगवान राम ने राम राज्य की स्थापना की थी उसी प्रकार राम राज्य की कल्पना को साकार करना होगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर ने कहा कि देश की धार्मिक संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के आयोजन समिति द्वारा पिछले 79 वर्षो से किये जा रहे है। पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि श्रीराम ने सदैव सत्य और धर्म का पालन किया और राजा के रूप में प्रजा के हित और न्याय को महत्व दिया। रामलीला का सभी शहर वासियों को इंतजार रहता है। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि रामराज्य का आदर्श प्रजा के सुख,न्याय और कल्याण पर आधारित माना जाता हैं उन्होने व्यक्तिगत सुख से अधिक उन्होने अपने कर्तव्य को महत्व दिया।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने रामलीला में होने वाले कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भूमि पूजन के कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम भाकर ने तथा स्वागत भाषण मयंक गर्ग ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय गोयल तथा आभार व्यक्त रमेश चैरसिया द्वारा किया गया। श्रीरामलीला समारोह का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2026 सांयकाल 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ तथा गणेश पूजन के साथ किया जायेगा। इस वर्ष श्री रामलीला समारोह का भव्य आयोजन 10 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रात्रि 8 बजे से स्वामी चंद बिहारी वशिष्ठ एवं देवेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशन में श्रीहित राधा कृष्ण कला मण्डल की मंडली, वृंदावन द्वारा लीला मंचन किया जायेगा ।
भूमि पूजन के अवसर पर समिति के राधेश्याम भाकर, रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, सत्य कुमार मिश्रा, मयंक गर्ग, रमेश अग्रवाल, विजय गर्ग, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी पूर्व पार्षद, उमाशंकर सोनी, सुधीर गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद अर्पणा पाटिल, ओमप्रकाश अग्रवाल, बारेलाल जाटव, अभय पापरीकर, अमर कुटे, श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, अजय पाटिल, पार्षद यामिनी परांडे, नवीन परांडे, ऊषा चैहान, सरोज मिश्रा, सपना पाल, संगीता पाल, किरण भदौरया, अनिल सांखला पार्षद, सुमन शर्मा, मुक्तेश जेन,आशीष प्रताप सिंह राठोर, धमेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र परमार चच्चू, अर्जुन जाटवपुरूषोत्तम गुप्ता, जितेन्द्र चोपड़ा, वीर सिंह तोमर आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









