सनातन धर्म मंदिर में श्री राधा रानी का जन्म छठी महोत्सव मना
Sep 25 2026
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में सर्वेश्वरी भगवती श्री राधा रानी का जन्म छठी महोत्सव ब्रज-बरसाना की परंपरा के अनुरूप भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी चुनरियों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। सुबह से ही राधा रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. रमाकांत शास्त्री ने भगवान श्री चक्रधर का श्री राधा रानी के स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया। राधा रानी को आकर्षक लहंगा-चुनरी, गुलाब, मोंगरा और पीले गेंदे की मालाओं के साथ रत्नजडि़त मुकुट एवं गुलाबी चुनरी धारण कराई गई। मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उत्सव के दौरान भक्तों ने बाबा वृषभानु और कीर्ति मैया को बधाइयां दीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









