सूबे की गोठ भोईपुरा में गणेश उत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ बच्चों की हुई प्रतियोगिताएं

Sep 25 2026

ग्वालियर। सूबे की गोठ भोईपुरा क्षेत्र में ‘भोईपुरा के राजा गणेश उत्सव समिति’ द्वारा भगवान गणेश का भव्य उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति द्वारा भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।
गणेश उत्सव के दौरान बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें चित्रकला, रंगोली, सामान्य ज्ञान, भजन/भाषण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सहित बच्चों की रुचि के अनुसार अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। साथ ही गणेश उत्सव के माध्यम से क्षेत्र में एकता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करना है।
समिति के सदस्यों में दिलीप बाथम, सन्तोष बाथम, सन्की, लखन, योगेश (लालु), कृष्णा, कोबी, सागर, चेतन, विशाल, धीरज, गोरख, अरुण, मोहन, दीपक माझी,  राजेश माझी, कशीस, स्वाति, निकीता अंशीका आदि है।