जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sep 25 2026

ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने रेडडॉट मिशन के तहत गोहद ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सोसाइटी की महिला विंग प्रमुख दीपा भदौरिया ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सही देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बिना झिझक सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया। सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया ने कहा कि बच्चियों को इस विषय पर सही जानकारी समय पर मिलना जरूरी है। इससे झिझक और भ्रांतियाँ दूर करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में तनुपल्का, आशिका, रिया, विद्या, स्वाति, नाजमीन, नन्दना, गुडिय़ा, अनन्या, सोनिका, शनाया, मुस्कान, चन्द्रकान्ता, कामिनी, निशा देवी, डोली, रागिनी, आकांक्षा और आरती, अदिति, परी, आराधना, खुशी, रेनू, संजना, हिमांशी, शीतल, पूनम और रोशनी, सोनी, खुशी, हिना, मुस्कान, मधु, ज्योति, दिव्या और प्रियंका, प्रियंका जाटव, पूनम, नव्या, नीतू भदौरिया, खुशी तोमर, साधना तोमर, भावना, सजना, नम्रता, विद्या, पायल, निशा तोमर, सलोनी तोमर, हनी वर्मा, सरस्वती, शिवानी, राधा, पलक, स्वाती, रेणुका, खुशी गौड़, सोनिया, निशा उझिडिय़ा, राधिका, संध्या, मोहिनी, राधी, सलोनी, रोहिणी, गौरी, पिंकी, लक्ष्मी, शालिनी, अंजली, नेहा, अमन्या, रजनी, शीतल और तमन्ना आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।