आशीष अग्रवाल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनने पर मिष्ठान्न वितरण एवं आतिशबाजी हुई

Sep 25 2026

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष उषा अग्रवाल को पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाने पर नया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान्न वितरण एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से मध्यप्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का वातावरण है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन और मीडिया के क्षेत्र में श्री अग्रवाल का अनुभव पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को देशभर में प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला मंत्री अमित बंसल, महेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया विभाग के नवीन चौधरी, अशोक साहू, रामदास मिश्रा, गोविंद पटसारिया, ज्ञानेंद्र भार्गव, अनूप शर्मा, लोकेश शाह, मनोज जेसवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।