एफटीएस युवा ग्वालियर द्वारा ‘ओपन माइक 5.0’ का आयोजन 4 अक्टूबर को
Sep 24 2026
ग्वालियर। वनबंधु परिषद जो एक राष्ट्रीय संस्था है तथा संपूर्ण भारतवर्ष में सुदूर एवं वनवासी क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, स्वावलंबन, स्वाभिमान जागरण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। वर्तमान में 1 लाख से अधिक एकल विद्यालय चलाये जा रहे हैं। जिसमें एक शिक्षक होता है तथा हर विद्यालय में 30 विद्यार्थियों को ही शिक्षित किया जाता है।
वनबंधु परिषद का एक महत्वपूर्ण अंग, एफटीएस युवा भारत के कई शहरों में वनबंधु परिषद द्वारा दिए गए निर्देशों पर दिन-रात काम कर रहा है तथा यह जहाँ भी संभव हो, सामाजिक-शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। एफटीएस युवा ग्वालियर द्वारा शहर के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘ओपन माइक 5.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह बताना ज़रूरी है कि इस इवेंट ने 4 सफल साल पूरे कर लिए हैं और हर साल इसमें 80 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ओपन माइक 5.0 (टैलेंट रीलोड) 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 4 बजे से केशर टॉवर में आयोजित होगा। ‘वेयर टैलेंट मीट्स रिकॉग्निशन’ की थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में विभिन्न कला विधाओं के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिनमें गायन, नृत्य, कविता एवं कहानी वाचन, स्टैंड-अप कॉमेडी, एकल अभिनय, वाद्य संगीत आदि है। पंजीकरण शुल्क: 399/- प्रति प्रतिभागी रहेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए 10 हजार तक के नकद पुरस्कार व उपहार रखे गए हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और अल्पाहार प्रदान किया जाएगा।
जानकारी अथवा पंजीकरण के लिए आयुष खंडेलवाल 7999366159, तरुण अरोड़ा 8719071727, मोहितसिंह 9907204561 से संपर्क किया जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









