दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता व ‘विकसित भारत 2047’ प्रदर्शनी संपन्न

Sep 24 2026

ग्वालियर। सेवा संकल्प अभियान 2026 (16 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत डॉ. भगबत सहाय शासकीय महाविद्यालय में 22 एवं 23 सितंबर को दो दिवसीय सेवा चित्र चित्रकला प्रतियोगिता एवं विकसित भारत 2047 प्रदर्शनी का गरिमामय आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉ. मीना श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत 2047’ एवं ‘सेवा भाव’ के विषयों पर अपने हुनर और कलात्मक सोच को कैनवास पर उकेरा। प्रतियोगिता के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी महाविद्यालय परिसर में लगाई गई, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन हेतु तीन सदस्यीय विशेषज्ञ निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें बॉ. विजय गंभीर (प्रथम निर्णायक), डॉ. जेपी सिंह (द्वितीय निर्णायक) एवं डॉ. सीता अग्रवाल (तृतीय निर्णायक) शामिल रहे। 
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य श्रीमती डॉ. मीना श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को उभारने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण और सेवा भाव के संकल्प को मजबूती प्रदान करती हैं। साथ ही विजयी एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।