महिलाओं को एचआईवी के कारण बचाव एवं उपाय की दी जानकारी

Sep 24 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र तेली की बजरिया में संचालित सघन जागरूकता अभियान 3.0 के तहत सघन जागरूकता अभियान किया गया। इस कार्यक्रम में एसटीआई काउंसलर रजिया खान गजराजा मेडिकल कॉलेज एवं एसएसके आउटरीच कार्यकर्ता श्रीमति गीता सूर्यवंशी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती कुशवाह आंगनवाड़ी सहायिका मेघा शर्मा उपस्थित रही।
सभी लोगो को जागरूक किया गया जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाएं, किशोरी उनके परिवार जन महिलायों को एचआईवी के कारण बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी देकर तथा टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में भी बताया और क्यूआर कोड को स्कैन करवाकर सेल्फ रिस्क असेसमेंट भी कराया गया।