महात्मा गांधी की जयंती पर दो दिवसीय आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क

Sep 24 2026

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा आओ मिलकर बापू के सपनों को साकार करें’ थीम पर विशेष दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को बापू के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के विचारों से जोडऩा है। यह आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया है।
दो दिवसीय आयोजन के तहत 1 अक्टूबर को तीन आयु वर्ग में चित्रांकन प्रतियोगिता समय: सुबह 9 बजे से होगी। 2 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से होगी। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किया जायेगा। आयोजन में विजेता एवं उप विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही चित्रांकन प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क वितरित की जायेगी।