अजय जामवाल ने शिवपुरी में सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए दिशा-निर्देश
Sep 24 2026
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में भाजपा ग्वालियर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठनात्मक विषयों और अभियान की आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की। बैठक के दौरान अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों और संगठन को मजबूत करने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोडऩे, उनसे संवाद स्थापित करने, उनकी बात सुनने और उनकी अपेक्षाओं को समझने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग से आत्मीयता के साथ जुडक़र काम करना चाहिए और सभी को परिवार की भावना के साथ साथ लेकर चलना चाहिए। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और निरंतर संपर्क को लेकर भी उन्होंने दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गुना, शिवपुरी, अशोक नगर, और ग्वालियर के भाजपा के जिला अध्यक्ष, ग्वालियर के साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









