टिल्लू बाबा प्रजापति आश्रम पर मिलन समारोह और गोठ का आयोजन हुआ
Sep 24 2026
ग्वालियर। टिल्लू बाबा आश्रम के अध्यक्ष हेम सिंह रौतैले ने बताया कि रामा जी का पुरा बीजासेन पहाड़ वाली माता 176 वर्ष पुराना स्थान है। आश्रम पर प्रति वर्ष प्रजापति समाज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ सतीश सिकरवार, क्षेत्रीय पार्षद आसिफ अली के साथ समाज के भगवानदास प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, जगमोहन प्रजापति, नारायणदास प्रजापति, जवाहर प्रजापति, ख्यालेन्द्र प्रजापति, लाखन प्रजापति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शुभारंभ माता रानी और श्री टिल्लू बाबा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं सभी मंचाशीन अतिथियों का फूल-मालाओं और शॉल-श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ सतीश सिकरवार ने समाज को एकता की सराहना करते हुए कहा कि में मुझे सबसे पहले पार्षद बनाने वाला प्रजापति समाज ही है में उनके लिए सदैव कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से छत बनवाने की घोषणा की।
मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं की सहभागिता रही सभी ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय प्रजापति एवं आभार रामोतार प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदराम प्रजापति, विनोद प्रजापति, भालचंद प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, मेवाराम प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, नरेश पप्पी कुलदीप, रामकिशन रंजीत, अशोक, सूरज, व समाज बंधु व युवा साथी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









