हिस्ट्रीशीटर छोटू राजावत की गोली मारकर हत्या, 3 दिन पहले ही जमानत पर छूटा था
Sep 23 2026
ग्वालियर। बीती देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर छोटू राजावत की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसे कॉलर पकडक़र बाइक से खींचा और सीने व सिर में नजदीक से गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पांच आरोपियों के खिलाफ मृतक के साथी के बयानों के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार छोटू राजावत अपने साथी टिल्लू, हेमसिंह, नीतेश और गोलू के साथ सिरोल की तरफ से बाइक से आ रहा था। मेला रोड पर एलएनआईपीई इंस्टीट्यूट के पास रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीनू और हेमू ने छोटू को कॉलर से पकड़ा और बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसके सीने और सिर में गोली मार दी। छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डेड हाउस भिजवाया।
भोला सिकरवार हत्याकांड में जेल गया था छोटू
छोटू राजावत चर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड में जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में मौजूदा हत्या को भोला सिकरवार हत्याकांड से जोडक़र देखा जा रहा है।
एक साल पहले हुए भोला सिकरवार हत्याकांड में छोटू पर बंटी भदौरिया को भोला की लोकेशन बताने का आरोप लगा था। इसी मामले में वह जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस के अनुसार, भोला सिकरवार के भाई दीनू ने गैंगस्टर बंटी भदौरिया को सोशल मीडिया पर चुनौती दी थी। इसके बाद बंटी अपने विरोधी दीनू की तलाश में आया था। दीनू के नहीं मिलने पर उसके भाई भोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि भोला की लोकेशन छोटू राजावत ने बंटी को बताई थी। इसी वजह से मौजूदा हत्या को पुराने हत्याकांड से जोडक़र देखा जा रहा है।
वारदात के बाद सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के साथी के बयानों के आधार पर पुलिस ने हेमू सिकरवार, दीनू सिकरवार, रानू, राजवीर और अजीत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
ग्वालियर एएसपी सुजावल बग्गा ने बताया कि छोटू राजावत हत्याकांड में हमलावरों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









