कुंअर बाबा धाम हुजरात पुल का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

Sep 23 2026

ग्वालियर। श्री कुंअर बाबा धाम समिति द्वारा हुजरात पुल स्थित श्री कुंअर बाबा धाम मंदिर पर चतुर्थ वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया। चतुर्थ वार्षिक महोत्सव के तहत सुंदर कांड एवं भजन के बाद एक विशाल महाप्रसादी वितरण किया गया। जिसमें पधारे 5000 भक्तों द्धारा प्रसादी का आनन्द लिया। श्री कुबेरेश्वर महादेव एवं श्री कुंअर बाबा का प्राचीन मंदिर पर भक्तों के रूप में डॉ गुलाब सिंह किरार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह, एडवोकेट जनरल राजेश शुक्ला, सीएसपी मनीष यादव, समीक्षा गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल एवं कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं संतजन पहुंचे। समिति की ओर से सूबेदार सिंह, जितेंद्र सिंह, इंजी आकाश सिंह, जितेंद्र जायसवाल, हरीश सिंह, दीपक गुप्ता, रविंद्र सिंह,पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।