सनाढ्य सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
Sep 23 2026
ग्वालियर। शहर के थाटीपुर स्थित बोल्टेक पेंट एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं कंपनी के संचालक दिवाकर पचौरी द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल ही में संपन्न हुए सनातन सभा चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष केशव पांडे एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र पटसारिया का फूल-माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया।
समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक वरिष्ठजन और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने मंच से अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ-साथ युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मार्ग प्रशस्त करना रहा। इसके अतिरिक्त, समाज के आर्थिक रूप से वंचित व कमजोर परिवारों की पहचान कर उन तक सहायता पहुँचाने और उन्हें मुख्यधारा से जोडऩे के लिए एक प्रभावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान केडी सोनकिया, भूपेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, विजय शर्मा, शशिकांत दीक्षित, प्रेम पचौरी, दिनेश दीक्षित, संजय शर्मा, रवि त्रिपाठी, गजेंद्र पांडे, राम नरेश पाराशर, प्रदीप थापक, भूपेंद्र पटसारिया मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









