गौ सम्मान आवाहन अभियान से जुड़ा संत समागम

Sep 23 2026

ग्वालियर। गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत ग्वालियर में संत समागम एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भिंड, मुरैना, ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 150 संत शामिल हुए। संतों का मॉल में प्रवेश के दौरान चंदन तिलक, पुष्पवर्षा एवं फूलमाला पहनकर सम्मान के साथ स्वागत किया गया तथा फलाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में संतों के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रार्थना हुई। इसके बाद नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक दर्शन कराया गया।
गौ सेवा सम्मान अभियान महंत स्वामी ऋषभ देवानंद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन नंदी महाराज एवं गौ माता को समर्पित रहा। प्रेरक कृष्ण आदर्श गौशाला हरिद्वार तथा संत संरक्षक कालिदास महाराज के मार्गदर्शन में अभियान का उद्देश्य गौ सेवा और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में एसपी सत्येंद्र तोमर, एएसपी डीवीएस भदौरिया, हाईकोर्ट न्यायाधीश डीपीएस गौर, लोकायुक्त डीएसपी प्रदुम पाराशर, रज्जन सिंह भदौरिया, अमृता भानु प्रताप सिंह तोमर, मंडी इंस्पेक्टर डॉ. उदय सिंह तोमर और सुनील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक लोगों को कपड़े की थैलियां वितरित की गईं। आयोजकों ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य 4 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित गौ सेवा हस्ताक्षर अभियान में सहयोग जुटाना तथा गौ सम्मान और गौ सेवा का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। मृताभानु प्रताप सिंह तोमर को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देना चाहेंगे कि उनके द्वारा समस्त संतों का बहुत ही अधभूत कार्यक्रम रखा गया जिसका समस्त संतो द्वारा इस कार्यक्रम की व्यवस्था की सहृदय से सराहना की गई एवं भानु प्रताप सिंह तोमर एवं उनके सपरिवार को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
संत समागम एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में रानी घाटी गौशाला से सतंजन, गुरुद्वारे से बाबा सुखा सिंह बाबा बाबा देवेंद्र सिंह आदि लोग, कालिदास महाराज अखिल भारतीय संत समाज जिला अध्यक्ष भिंड, नागाजी गौशाला समिति पोरसा, सच्चिदानंद ढोली वुआ महाराज, स्वामी समर्थ तीर्थ महाराज परमार्थ आश्रम, स्वामी देव प्रकाश गिरी महाराज बरुआ, स्वामी हरिज्ञानानंद महाराज, महंत राधिका दास महाराज, स्वामी श्याम दास महाराज झरिया धाम, स्वामी कृष्णानंद जी महाराज परमधाम, स्वामी कमल दास महाराज जनक ताल, रामसेवक दास महाराज, कमलापुरी महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास  महाराज, मनोहर दास महाराज, महामंडलेश्वर हरिदास महाराज, महामंडलेश्वर कैलाश गिरी महाराज, रोकडिया सरकार सहित कुल 150 संत भिंड मुरैना ग्वालियर आदि क्षेत्र से उपस्थित हुए। 
ग्वालियर से स्वामी सच्चिदानंद नाथ डोली बुआ महाराज, स्वामी ऋषभ देवानंद, स्वामी कमलापुरी महाराज, संत समर तीर्थ महाराज, स्वामी हरी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी कमल दास महाराज, स्वामी सुधीर दास महाराज, स्वामी रामनरेश गिरी महाराज, स्वामी कृष्णमित्रानंद महाराज, स्वामी कमलानंद महाराज, स्वामी श्याम दास महाराज, स्वामी अनिल शंकर नंद गिरी महाराज, स्वामी विजय शंकर नंदगिरी  महाराज, स्वामी सुरेशानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज सहित सभी संत जनों आशीष प्राप्त हुआ।