महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत गरबा डांडिया का प्रशिक्षण प्रारंभ

Sep 22 2026

ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत नवरात्रि की शाम माता के नाम डांडिया का प्रशिक्षण नया बाजार में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती पूजा अग्रवाल द्वारा सभी महिलाओं को गरबा डांडिया की प्रशिक्षण की प्रैक्टिस करवाई गई। जिसमें सर्वप्रथम माता की आरती और भोग लगाकर शुरुआत की गई। महिलाओं ने माता के जयकारे लगाते हुए प्रशिक्षण की शुरुआत की। कार्यक्रम में श्रीमती पूजा अग्रवाल कोरियोग्राफी वासुदेव और प्रिया अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुस्कान अग्रवाल, पिंकी मंगल, लता अग्रवाल, नूपुर गोयल आदि ने सभी महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने कीअपील की है।