शोधार्थी तपजानि साहा ने ‘चित्रकला’ में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की

Sep 22 2026

ग्वालियर। कला एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए शोधार्थी तपजानि साहा ने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से सितंबर 2026 में ‘चित्रकला’ विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोधकार्य प्रो. डॉ. जया जैन विभागाध्यक्ष, चित्रकला विभाग कमलाराजा कन्या महाविद्यालय ग्वालियर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनका शोध-विषय  ‘पश्चिम मेदिनीपुर के पट्टचित्र: एक अध्ययन, नया गांव के विशेष संदर्भ में’ रहा।
इस शोध में पश्चिम मेदिनीपुर के नया गांव की पारंपरिक पट्टचित्र कला का विस्तृत अध्ययन किया गया है। तपजानि साहा की यह उपलब्धि भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला के अध्ययन, संरक्षण और दस्तावेज करण की दिशा में महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान है। उनकी इस उपलब्धि पर कला एवं शिक्षा जगत के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।