गहोई वैश्य समाज ग्वालियर का शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
Sep 22 2026
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर (रजि.) ग्वालियर के सत्र 2026-2029 के निर्वाचन जैन छात्रावास में सामाजिक बंधुजन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव बेहरे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सौरभ अमर ने बताया कि 4154 मत में से 2352 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर प्रदीप पहारिया को 710 मतों से, महामंत्री पद पर सुधीर रावत को 392 मतों से,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुचिया को 213 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर अनिल नीखरा को 56 मतों से, कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कस्तवार 395 मतों से संयुक्त मंत्री पद पर मनीष लहारिया को 179 मतों से उपमंत्री नवीन निगोतिया को 65 मतों से, संगठन मंत्री शिवम बिजपुरिया 322 मतों से, प्रचार मंत्री-अखिल चुपरा सोनू मतों से 790 मतों से विजय घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में माधवगंज पंचायत हरिओम पिपरसानिया, प्रवीण रेजा एवं खासगी बाजार पंचायत धर्मेन्द्र छिरौल्या और संतोष कठ्लि विजयी हुए।
चुनाव संपन्न कराने में सलाहकार सदस्य रामशरण कुचिया, एसके गुप्ता कंथारिया,सहायक निर्वाचन अधिकारी सौरभ अमर,भरत निवास कुरेले, पवन नीखरा, राकेश खरया, सियाराम निगोती, परमेश्वर दास नीखरा और मीडिया प्रभारी वरुण कस्तवार, रूपेश खंताल, शशांक रूसिया का सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









