भविष्य के लिए तैयार: एआई+ नोवा 2 पॉवर में दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी आकर्षक डिजाइन
Sep 22 2026
नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में नोवा 2 पॉवर के ब्लू गोल्ड फ्यूजन और ब्लू फ्यूजन डुअल-टोन कलर वैरिएंट्स पेश किए गए। यह फोन गुरुवार, 24 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
ग्वालियर। एआई+ स्मार्टफोन ने नोवा 2 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन नोवा 2 पॉवर 5जी लॉन्च किया है। यह फोन नई पीढ़ी के यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है। नोवा 2 पॉवर को पारंपरिक स्मार्टफोन लॉन्च से अलग अंदाज में नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो के रैंप पर लॉन्च किया गया। इस दौरान, फोन को फैशन और टेक्नोलॉजी के मेल के साथ पेश किया गया और इसे रैंप पर पेश किए गए लुक्स का हिस्सा बनाया गया। इस तरह फोन को सिर्फ टेक डिवाइस नहीं, बल्कि स्टाइलिश एक्सेसरी के तौर पर भी पेश किया गया। ‘डिजाइन टू इंस्पायर।पॉवर टू आउटलास्ट।’ के मूलमंत्र के साथ तैयार किया गया नोवा 2 पॉवर डिजाइन और परफॉर्मेंस को एक साथ लेकर चलता है। फोन में ऐसी डिजाइन दी गई है, जो यूज़र्स को खूब आकर्षित करती है, वहीं इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी पॉवरहर दिन की जरूरतों को पूरा करने में भरपूर साथ देती हैं।
नई दिल्ली में हुए इसके रैंप प्रेजेंटेशन के जरिए एआई+ स्मार्टफोन ने डिजाइन, पसंद और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने के अपने विचार को उजागर किया। रैंप के लिए नोवा 2 पॉवर को जस्ट बिली बाय रश्मि छाबड़ा के एथलीजर आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया गया। इस दौरान, फोन को पूरे लुक का एक अहम् हिस्सा बनाकर पेश किया गया।
एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआई+ स्मार्टफोन) के सीईओ माधव सेठ ने कहा, ‘आज टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का हिस्सा है। स्मार्टफोन सिर्फ काम आने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक तरीका भी है। नोवा 2 पॉवर में डिजाइन और परफॉर्मेंस को साथ लाया गया है। इसकी आकर्षक कलर फ्यूजन डिजाइन तुरंत ध्यान खींचती है, वहीं इसकी पॉवर हर दिन की जरूरतों को पूरा करने में साथ देती है। टेक्नोलॉजी, डिजाइन और पर्सनल एक्सप्रेशन के मेल वाले इस फोन को रैंप पर लॉन्च करना सबसे उपयुक्त फैसला रहा।‘
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









