नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोडऩे का सराहनीय कार्य कर रही है चेतना मंच: विधायक सतीश
Sep 21 2026
ग्वालियर। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व पर आयोजित होने वाले चेतना मंच के विशाल दशहरा समारोह की पूरे नगर में एक विशेष और अनूठी पहचान है। यहाँ मंचित होने वाली नृत्य नाटिका ‘कथा श्रीराम की’ प्रभु की अनन्य लीलाओं की एक जीवंत और अद्भुत प्रस्तुति होती है। यह विचार क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार ने शताब्दीपुरम स्थित दशहरा मैदान में व्यक्त किए। वे चेतना मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाले 22वें दशहरा समारोह के भूमिपूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीपक तोमर एवं संरक्षक बृजेश यादव विशेष रूप से गरिमामय उपस्थिति में मंच पर विराजमान रहे।
विधायक सतीश सिकरवार ने चेतना मंच की सराहना करते हुए आगे कहा कि, ‘मैंने इस ऐतिहासिक दशहरा समारोह के आयोजन को साल-दर-साल निरंतर आगे बढ़ते और भव्य होते देखा है। सफलता के 22वें पायदान पर पहुँचने के लिए पूरी चेतना मंच की टीम बधाई की पात्र है।’ उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यहाँ आयोजित होने वाली ‘कथा श्रीराम की’ एक विशिष्ट आयोजन है, जिसमें 100 से अधिक स्थानीय कलाकार और युवा मंचन करते हैं। इसके माध्यम से वे सीधे रामायण के आदर्शों से जुड़ते हैं। नई पीढ़ी को अपनी सनातनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोडऩे का जो अनुकरणीय कार्य चेतना मंच कर रहा है, वह वास्तव में वंदनीय है।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने दिया। मंच का कुशल व सफल संचालन बृजकिशोर दीक्षित ने किया तथा कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों व जनसमुदाय का आभार प्रदर्शन श्रीमती शालिनी गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









