पन्नालाल लाल ने शिक्षा का महत्व बताया - नारायण दास प्रजापति

Sep 21 2026

ग्वालियर प्रगतिशील प्रजापति सभा ग्वालियर द्वारा सभा के संस्थापक पन्नालाल लाल पचोखरिया की 28वीं पुण्यतिथि पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। पन्नालाल लाल कम पढ़े लिखे थे, लेकिन उन्होंने 70 वर्ष पूर्व शिक्षा का महत्व समझ कर 1956 में शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में जो पेड़ लगाया वो आज आज विशाल वटवृक्ष बन कर फल फूल रहा है। आज उनके बताए मार्ग ओर विचारों पर चलकर समाज निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उनके साथी रहे गणेश राम प्रजापति, बाबू लाल गोले,रमेश अएलिया, मुरारी लाल प्रजापति, रामपाल प्रजापति, मि_ू लाल प्रजापति, नन्दराम प्रजापति, जीवन लाल प्रजापति, रामकिशन प्रजापति को भी याद किया। इन सभी का सपना था एक भव्य धर्मशाला हो। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्व परमानंद प्रजापति के द्वारा दान दी गई भूमि पर भव्य धर्मशाला का निर्माण कार्य ललित पुर कालोनी चल रहा है वो सपना आज साकार होने जा रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर उनके नाती गिरीश पचोखरिया द्वारा सुबह आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्हीं के परिश्रम ओर विचारों कि देन है कि हम शिक्षा का महत्व समझ कर अपने बच्चों को योग्य बना रहे हैं। 
पुष्पांजलि कार्यक्रम में भगवान दास प्रजापति, नारायणदास प्रजापति, दिलीप पलैया, वेदप्रकाश सुजेनिया, भारत प्रजापति, एड कमल प्रजापति, मोहन प्रजापति, बासूदेव प्रजापति, एमपी प्रजापति, कमल प्रजापति, रतन प्रजापति,बलराम प्रजापति, राज प्रजापति उपस्थित रहे।