व्यापार एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये कैट सदैव तैयार है: संजय पटवारी
Sep 21 2026
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मध्यप्रदेश प्रभारी संजय पटवारी झांसी ने कैट द्वारा आयोजित कर्तव्य-2026 में बोलते हुये कहा कि व्यपार एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये कैट हर वक्त तैयार है। जिला स्तर पर, प्रदेश स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर हम ट्रेडर्स के साथ सभी समस्याओं का समाधान नहीं करते बल्कि नित निये अवसरों को व्यापारियों के साथ साझा करते है। टैक्नोलॉजी का उपयोग कर व्यापार को कैसे बढ़ाया जा सकता है इसकी ट्रेनिंग भी देते है। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी को समझाया यदि हमने अपने दायित्व लिया है तो हमारा कर्तव्य है कि एक घंटा प्रतिदिन कैट के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिये दे। सभी पदाधिकारी ऐसा करेंगे तो 50 घंटे प्रतिदिन कैट के कामों को गति देने के लिये मिलेंगे। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुये कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने यूपीआई में कमीशन की समस्या पर विस्तृत चर्चा की और केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि इस निर्णय को वापस ले अन्यथा यह सरकार के लिये नुकसानदायक होगा। देशभर के व्यापारी नगद में कुछ रेट पर माल बेचेंगे और यूपीआई से कुछ और रेट पर माल बेचेंगे। कर्तव्य-2026 में सुप्रसिद्ध ट्रेनर मुकेश थिरानी ने पदाधिकारियों को अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की ट्रेनिंग दी।
कार्यक्रम में लायंस के पूर्व प्रांतपाल सुनील गोयल, रोटरी के सहायक प्रांतपाल आग्रह श्रीवास्तव झांसी, कैट के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक वाजपेयी, कैट की नेशनल कन्वेनर कविता जैन, महिला विंग अध्यक्ष निरूपमा मालपानी, यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल तपा ने संबांधित किया। अतिथि वक्ताओं का परिचय संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कराया। स्वागत भाषण कैट जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीए आशीष पारेख को सदस्यता उपसमिति का सहसंयोजक एवं कैट सदस्यों का विवरण ऑडिट करने हेतु नियुक्त किया गया। आभार प्रदर्शन महामंत्री रामकुमार गोयल ने माना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









