साडा के पदाधिकारी ओर क्षेत्र के लोग अतिथिदेवो भव: की परम्परा का निर्वाह करें:सिंधिया

Sep 21 2026

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साडा पदाधिकारियों ओर क्षेत्र की जनता से दो टूक शब्दों में कहा कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैगनेट सिटी में आने वाले निदेशकों का स्वागत बारातियों की तरह करें। इतना ही नहीं उन्हें इतना मान,सम्मान दें कि वह जमाई बनकर यहीं रह जाएं ओर लक्ष्मी भी कहीं न जाएं। 
उन्होंने साडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मंच से तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच कहा कि बहुत मेहनत करके यहां कंपनियों को लाया जा रहा है। शेत्र के नागरिकों ओर नेताओं का आव्हान किया कि वह ऐसा बातावरण निर्मित न होने दें, जिससे उन्हें काम करने में कोई दिक्कत नहीं आए। मेरे आदमी को रखलो वाली बात नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ओर प्रगति मेरा लक्ष्य है। 
श्री सिंधिया ने कहा कि साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ओर पूरी टीम निवेशकों के स्वागत ओर सम्मान में कोई कमी नहीं आने दें। उन्हें लगे कि ग्वालियर ओर चंबल में उनका घर है। ऐसा बातावरण दें। इस मौके पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि अतिथि देवो परम्परा का निर्वाह पूरे समर्पण ओर निष्ठा के साथ समूची टीम पूरी शिद्दत का साथ अंजाम देगी। उन्होंने श्री सिंधिया ओर अन्य जनप्रतिनिधि अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे,जिन्होंने श्री सिंधिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मोहन सिंह राठौर, कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान, सीईओ श्रीमती अनीसा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।