मटकी एवं थाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गीता सूर्यवंशी

Sep 21 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब समपर्ण की ओर से गोपाल मंदिर फूलबाग पर राधा के जन्म दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधना शांडिल्य की ओर से शानदार रहा। जिसमें राधा कृष्ण की जोड़ी मनमोहक रही। साथ ही शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में मटकी सजाओ एवं थाली प्रतियोगिता में गीता सूर्यवंशी को प्रथम स्थान मिला। सभी को गिफ्ट दिए गए। सभी भक्तों ने आनंदमय होकर भजनों का आनंद लिया। राधाजी की आरती एवं नृत्य विशेष रहा। सभी ने प्रसादि ग्रहण की। कार्यक्रम में साधना शांडिल्य, सपना गोयल, कृष्ण मित्तल, जानवी रोहिरा, रेखा अग्रवाल, बरखा नामदेव, गीता सूर्यवंशी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।